सोनभद्र

शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन

कोलमिल एवं ऐश प्लांट पूजा समिति, हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर शिव मंदिर, रेनुसागर परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में यजमान के रूप में संदीप यावले एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा यावले ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
रामचरित मानस के संगीतमय पाठ से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव की महाआरती संपन्न हुई तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।आचार्य पंडित गुलाब चन्द्र पांडेय ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ काल माना गया है। इस पावन मास में श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन एवं रुद्राभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस का पाठ मनुष्य के जीवन में नैतिक मूल्यों, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और संस्कारों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।आयोजन में कोलमिल एवं ऐश प्लांट के अधिकारी, नीरज तिवारी,नंद कुमार सोनी,अरविंद सिंह ,अरुण कुमार ,अरविंद यादव,शिवराज सिंह,प्रशांत कुमार द्विवेदी ,हिमांषु तिवारी,रोशन पटेल ,श्रुति सहित भारी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त...
Download App