खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा के वैनी मे खाद के लिए भटक रहे किसान सरकारी समिति का लगा रहे थे चक्कर सचिव गोदाम में ताला लगाकर फरार किसान दुकानों से महंगी खाद लेने को बिवश किसान किसान गुलाब प्रसाद नंदू रामचंद्र मुलायम सिंह द्वारा बताया गया कि वैनी साधन सहकारी समिति के चार्ज प्रभारी सचिव उदयनाथ ने सुबह 10 बजे के लगभग में आए और गोदाम में ताला बंद कर भाग गए
किसानों द्वारा बताया गया कि हम सब एक दो बोरी भी मांगते रहे लेकिन सचिव कुछ नहीं सुना खाद मांगते रहे लेकिन सचिव किसी का एक भी नहीं सुना वह चुपचाप भाग गए
वही किसान करीमन धनंजय गणेश द्वारा बताया गया कि सचिव कुछ बड़े और खास लोगों को सुबह शाम में आकर खाद सप्लाई कर दिए
गोपाल राजेश शंकर विश्वनाथ बहादुर द्वारा बताया गया कि एक दो दिन कुछ लोगों का सिर्फ खाद वितरण किया गया उसके बाद सोमवार से सहकारी समिति में ताला लड़का हुआ है आज मंगलवार को प्रभारी सचिव उदयनाथ आए और किसानों को देखकर भाग गए जिसे देख ग्रामीणों ने भड़क गए और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मांग किया कि इंसानों की समस्या देखते हुए ध्यान आकर्षित कर जांच कर कर सभी किसानों को खाद दिलाया जाए
वहीं सचिन उदयनाथ से वार्ता किया गया तो बताएं कि टोटल 600 बोरी यूरिया खाद आई थी एक एकड़ के हिसाब से पांच बोरी के लगभग देना था
कुछ किसानों को वितरण किया गया है खाद कम होने की वजह से ज्यादा एक साथ किसानों को जुठ जाने के कारण खाद वितरण करने में दिक्कत हो रही है।
प्रदर्शन करने वाले में राजनाथ गुप्ता हौसला मिश्रा राजेंद्र यादव कन्हैया शर्मा रमाकांत फर्रुखाली राजकुमार ललित कुमार बलिराम जायसवाल जालिम मौलाना ओमप्रकाश राम मनोहर दीनानाथ शंकर गणेश श्री राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



