सोनभद्र

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभडीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) डीएवी राबर्ट्सगंज मैनेजिंग कमेटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स एंड स्पोर्ट्स (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का रविवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज की मेजबानी में भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में यूपी जोन-डी के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी खो-खो, शतरंज, योगा, स्केटिंग, भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग), कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्राधिकारी संध्या एल. पाण्डेय, पर्यवेक्षक राजकुमार, प्रधानाचार्य डीएवी रिहंदनगर तथा दीपा पाण्डेय, प्रधानाचार्या डीएवी विद्युत अनपरा, विद्यालय के मार्गदर्शक डॉ. वी. सिंह (प्रबंधक, साईं नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल), अभिभावकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी, कोच, टीम मैनेजर, खेल विशेषज्ञ एवं निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
सहायक क्षेत्राधिकारी संध्या एल. पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।उद्घाटन समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं हरियाणवी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, डीएवी स्पोर्ट्स ध्वज का ध्वजारोहण तथा प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रतिभागियों एवं पदाधिकारियों को खेल भावना, अनुशासन एवं शुचिता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए, क्योंकि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ के संदेश का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार