मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है – भूपेश चौबे

डाला /सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से चलकर डाला मलिन बस्ती पहुंची पवित्र कलश वंदन यात्रा का सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा कलश का पूजन करके एक समरसता यात्रा निकाली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य दलित बस्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं, उनके विचारों और सामाजिक योगदान की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है, ताकि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके। संत रविदास जी ने मन चंगा तो कठौती में गंगा, समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इस दौरान कलश यात्रा संयोजक ब्रिजेश पाण्डेय, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह मोनू, सभासद अवनीश पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, बबन्दूर पाठक, आयुश, सुदामा, लक्ष्मण कुशवाहा, उमेश मेहता, मदन अग्रहरी, भूतेश्वर पासवान, माया देवी, हरिशंकर पाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से चलकर डाला मलिन बस्ती पहुंची पवित्र कलश वंदन यात्रा का सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा कलश का पूजन करके एक समरसता यात्रा निकाली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य दलित बस्तियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं, उनके विचारों और सामाजिक योगदान की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है, ताकि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा सके। संत रविदास जी ने मन चंगा तो कठौती में गंगा, समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इस दौरान कलश यात्रा संयोजक ब्रिजेश पाण्डेय, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह मोनू, सभासद अवनीश पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, बबन्दूर पाठक, आयुश, सुदामा, लक्ष्मण कुशवाहा, उमेश मेहता, मदन अग्रहरी, भूतेश्वर पासवान, माया देवी, हरिशंकर पाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



