सोनभद्र

खराब सड़क को लेकर ग्रामीणो का हल्ला बोल भरा हुंकार प्रदर्शन कर कहा रोड नही तो वोट नही

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के हरिजन बस्ती व कुशवाहा बस्ती से होकर गुजरने वाली ग्रामीण सड़क जो झारखंड बार्डर तक लगभग 2 किलोमीटर रोड में गड्ढे हो जाने के कारण दर्जनों ग्रामीणों ने रमेश चंद एडवोकेट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर रोड बनाने का मांग किया।
मौके पर मौजूद रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र का रोड व्यवस्थित करने पर आमादा है वही बीते 10 वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आम जनमानस व विद्यालय जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड नहीं तो वोट नहीं, के जोरदार नारों के साथ सुधीर पासवान ने कहा कि इस मार्ग पर गांव के लगभग सैकड़ो घर आबाद है तथा प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष व बच्चे इस मार्ग से अपने दिनचर्या पूरी करने के लिए आते जाते हैं रोड में गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटना घट रही है इस रोड को तत्काल अगर नहीं बनाया जाएगा तो अब हम ग्रामीणों जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उमाशंकर शर्मा ने कहा की ग्राम प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक अवगत कराया गया है परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ बरसात के दिनों में रोड पर 3 फीट 4 फीट गड्ढा में पानी जमा हो जाने से आने जाने वाले ग्रामीण गिरकर चोटीला हो रहे हैं इस मौके कामेश्वर कुशवाहा गुलाम मोहम्मद मुन्नू हवाई उमेश पासवान पूरन पासवान अशोक पासवान संजय यादव हृदय कुशवाहा राजेंद्र हवाई चंद्रिका साहू मुन्नीलाल भारती रामेश्वर कुशवाहा गोपाल कुशवाहा उदय कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा प्रभु कुशवाहा नंदलाल कुशवाहा अनिल कुशवाहा अमित यादव मुरली यादव कृष्णा पासवान लाल बहादुर पासवान सोनू कुशवाहा पूर्व बीडीसी राजेश पाल प्रमोद कुशवाहा रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार