सोनभद्र

शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन

अनपरा/सोनभद्र शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन।

रेनुसागर शिव मंदिर में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर आर पी सिंह पूरे परिवार के साथ भगवान आदि देव महादेव की पूजा अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, धतूरा एवं फल अर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
25 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर पत्रकारिता के 25 वर्षों के सफर को याद करते हुए भगवान भोलेनाथ के चरणों में नमन किया। पत्रकारिता के दौरान सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे भी समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहने का संकल्प लिया गया। साथ ही परिवार के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
लोगो ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से जीवन मे सदैव सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सेवा की भावना बनी रहे तथा आने वाली पीढ़ी संस्कारवान होकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे।
भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में खीर सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद एवं व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए परिवार एवं समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन ने शिव मंदिर परिसर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार