सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के तहत बीजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, का.कृष्ण कुमार गुप्ता, का.चा. प्रकाश कुमार,म.का.निहारिका पाण्डेय को क्षेत्र में भेजा। पहले प्रार्थना पत्र के आधार पर ग्राम सभा पिण्डारी पहुँचे जहाँ पर प्रथम पक्ष के दीपनारायण पुत्र रामप्रताप व द्वितीय पक्ष के रामप्रताप पुत्र ईश्वर चंद,संदीप कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी गण पिण्डारी जमीन को लेकर एक दूसरे से विवाद कर रहे थे समझाने पर भी बात न मानने पर तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दूसरा मामला जरहा निवासी एक आवेदिका ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामकेश्वर पुत्र अत्रिलाल निवासी जरहा उसकी पुत्री से मोबाइल से बात करके परेशान करता हैं ।पुलिस उसी संबंध में पूछताछ कर रही थी तो आरोपी आवेदिका और उसकी पुत्री से विवाद करने लगा मामले को बढ़ता देख आरोपी रामकेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया और चारो आरोपियों को शांति भंग की धारा में न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App