सोनभद्र

हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे सुरक्षित

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूली बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर घाटी के पहाड़ से टकरा गई।चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है की हर सेवानंद स्कूल की बस छुट्टी के बाद मारकुंडी, सलखन, पटवध, चोपन समेत अन्य क्षेत्रों के बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। मारकुंडी पुरानी घाटी के दुर्गा मंदिर के पास दूसरे मोड़ पर उतरते समय अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को घाटी की ओर मोड़कर टकराते हुए रोक दिया।

घटना के बाद सभी बच्चों को दूसरी बस से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, अभिभावकों ने पुरानी स्कूली बसों के संचालन पर चिंता जताते हुए वाहनों की जांच कराने तथा पुरानी बसों की जगह नई बसों का संचालन कराने की मांग की है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह
Download App