सोनभद्र

नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के जेवरात बरामद

सोनभद्र नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बभनी,म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के जेवरात बरामद।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण मे बभनी पुलिस, एसओजी टीम एवं दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए थाना बभनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित ₹25,000 के इनामी फरार आरोपी पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम साह निवासी धूरीताल बैढ़न को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम निवासी चपकी बभनी द्वारा सूचना दिया गया कि वह रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) के साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। बभनी क्षेत्र के शीशटोला जंगल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर चाकू से हमला किया तथा सोने चाँदी के आभूषण एवं लगभग 40000 नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण मे पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान दो अन्य आरोपी प्रकाश मे आया जिन पर 25000-25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज के नेतृत्व मे बभनी पुलिस, एसओजी टीम, दुद्धी पुलिस द्वारा अरझट पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शीशटोला की ओर से रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) की तरफ एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन बरसात के कारण सड़क किनारे फिसलकर गिर गये। इसके बाद दोनों झाड़ियों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कारवाई में पंकज साह के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत, निवासी बरगवा सिंगरौली अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया जहा उसका उपचार जारी है।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी किया गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी पंकज साह ने बताया कि उसने अपने साथियों संजय साकेत, मनोज साकेत एवं रमेश साकेत के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना से पूर्व रेकी की गई थी तथा लूट के बाद सोने चाँदी के आभूषणो से भरा बैग जंगल में छिपा दिया गया था। घटना के दौरान लूटी गई नकदी चारो आरोपी मे आपस में बांट लिया गया था। आरोपी के कब्जे से बरामद 1500 उसी बटवारे की राशि का हिस्सा होना बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर लूट का बैग बरामद किया गया, जिसकी पहचान वादी द्वारा मौके पर ही कर लिया गया है।

बरामदगी का विवरण
1. एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद बैरल में फँसा हुआ खोखा कारतूस .315 बोर।
3. फायरशुदा 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर।
4. पुलिस द्वारा फायरशुदा 02 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम।
5. एक अदद बाइक टीवीएस राइडर, बैंगनी रंग, वाहन संख्या UP61BD6051

*लूट के माल (बरामद आभूषण एवं अन्य सामान) का विवरण
*चाँदी के आभूषण
• हसुली – 07 अदद
• बेरवा – 01 जोड़ी
• पहुची – 03 जोड़ी
• पायल – 38 जोड़ी
• पाजेब – 07 जोड़ी
• फॉक्स चैन – 25 अदद
• गोट चैन – 15 अदद
• फूल करधन – 02 अदद
• अट्ठा पायल – 11 जोड़ी
• लूज पायल – 10 जोड़ी
• बचकानी करधन – 10 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 47 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 36 अदद
• लेडीज चाँदी की नग लगी अंगूठी – 40 अदद
• जेन्स चाँदी की नग लगी अंगूठी – 46 अदद
• हाथ पंजा – 10 जोड़ी
• हाफ करधन – 04 अदद
• बिछिया – 71 जोड़ी
• सिंगल बिछिया – 30 अदद
• चैन बिछिया सेट – 13 जोड़ी
• झाली – 05 जोड़ी
• टप्स – 05 जोड़ी
• बाली – 33 जोड़ी
• ताबीज – 39 अदद
• चैन एस – 29 अदद
• कंगन (डोरवा) – 25 जोड़ी
• क्लिप – 17 जोड़ी
• चुनौटी – 02 अदद
• मुसरी – 08 अदद
• मछली – 01 अदद
• अंगूठी – 48 अदद
• बेरवा – 13 जोड़ी
• चन्द्रमा – 19 अदद
• झुमका टप – 15 जोड़ी
• बाली – 27 जोड़ी
• मूर्ति लॉकेट – 27 अदद
• सिरजना – 16 अदद
• चाँदी के सिक्के – 05 अदद
• बचकानी पायल – 23 जोड़ी
• बालचोटी – 02 अदद
कुल 12.500 किग्रा चांदी कीमत 2937500 रुपये

पीली धातु के आभूषण
• नोज पिन (कील) – 39 अदद
• नथुनी – 07 अदद
• झाली/झुमका टप्स – 22 जोड़ी
• लेडीज जेन्ट्स अंगूठी – 16 अदद
• बचकाना लॉकेट – 45 अदद
• बाली – 07 जोड़ी
• मंगलसूत्र दाना – 21 अदद
• पेंडल लॉकेट – 09 अदद
• लेडीज लॉकेट – 35 अदद
• मांग टीका – 05 अदद
• नथिया – 03 अदद
• लरी – 03 अदद
• चैन – 04 अदद
कुल सोना 225 ग्राम कीमत 3285000 रुपया

आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं अन्य सामग्री
• मोती पैकेट आर्टिफिशियल – 01 पैकेट
• सिरजना आर्टिफिशियल – 01 पैकेट
• आर्टिफिशियल नोज कील – 01 डिब्बा
• पैच एवं ठेपी आर्टिफिशियल – 01 डिब्बा
6. दो मोटी खाता-बही – 02 अदद।
7. बिल पर्चियाँ – 09 अदद (लाल कपड़े में बंधी हुई)।
8. एक अदद इलेक्ट्रिक छोटी तौल मशीन।
9. एक अदद लोहे की सोनारी कैंची।
10. एक अदद लोहे का सोनारी प्लास।
11. अभियुक्त की जामा तलाशी से ₹1,500 नगद।

गिरफ्तार करने वाली टीम
• प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
• एसओजी प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, जनपद सोनभद्र।
• प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
• थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष सिंह, जनपद सोनभद्र, मय हमराह।
• हे0का0 लाला सोनकर, हे0का0चा0 प्रदीप कुमार सिंह, का0 सुधीर, का0 सुनील कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
• हे0का0 भागीचन्द्र, हे0का0 सर्वेश सिंह, का0चा0 अरविन्द कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
• का0 जयप्रकाश सरोज, का0 अजीत, का0 रितेश सिंह, का0चा0 मनीष कुमार सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App