सोनभद्र

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)श्रावण मास के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के उदघोष से चारो तरफ वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भाँग इत्यादि चढ़ा कर अपने मन की मुराद अंतर आत्मा से मांगते रहे। क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में भोले नाथ के भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेख कर पूजा पाठ करती रही। इस दौरान परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगने से लोगो मे खुशी का माहौल हैं। अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा समूचे दिन बाबा का महाप्रसाद श्रद्धालुओ को खिलाया जाता रहा। सांस्कृतिक कमेटी जय माँ दूधईया के कलाकार मन्नू तिवारी, दीपक तिवारी,प्रकाश सहित अन्य कलाकारों ने भजनों से भक्ति मय से समा बनाई।

मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के लिए अजिरेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष न्यासकर्ता राजेंद्र सिंह बघेल,त्रिभुवन नारायण सिंह,ब्रम्हाजीत सिंह,
गणेश शर्मा , श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह सहित सांस्कृतिक कमेटी अजिरेश्वर धाम,नवयुवक मंगल दल सेवकाड़ाड़,संकल्प फ्रेंड्स क्लब बकरीहवा के सभी पदाधिकारियों द्वारा महाप्रसाद वितरण करने में अहम भूमिका निभाई। शांतिव्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मय हमराह जवानों तथा महिला फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे।

उसी प्रकार सिरसोती,शिवमंदिर एनटीपीसी कालोनी, बेड़िया हनुमान मंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर , सेवकाडॉड, बखरीहवा के मंदिरों में महिलाओं, बच्चों, सहित कावड़ भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेख करते रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App