सोनभद्र

बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)चोपन थाना क्षेत्र तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार की बल्कर के चपेट में आने से एक युवा लडके की कुचल कर मौत हो गई और दो लड़को को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने छत विछत को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सायंकाल तेलगुडवा से डाला की तरफ आ रहा साइकिल सवार को हाथीनाला की तरफ से आ रही एक बल्कर की चपेट में आने ये 18 वर्षीय शिव मंगल पुत्र रामलाल निवासी झपरहवा की मौत हो गई , मृतक का शव छत विछत होकर सड़क पर बिखर गया।मृतक युवा के साथ साइकिल पर आशिष कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू निवासी झपरहवा अगरिया बस्ती को हल्की चोटें आई है।इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से बल्कर को पकड लिया गया। परिजनों की तरफ से घटना को लेकर कोई तहरीर नही मिली है,तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार