पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल के परिसर मे अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, प्रगति और भविष्य की योजनाओं को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
पीटीएम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर परीक्षा परिणाम देखे। शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, उपलब्धियों एवं कमियों से अवगत कराया। साथ ही कमजोर विषयों और क्षेत्रों में सुधार के लिए नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास एवं बेहतर समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई में सकारात्मक सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम सकारात्मक एवं संवादपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया।



