सोनभद्र

साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोन की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के 25 हजार रुपये वापस करा दिए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, अनुराग कुमार यादव पुत्र देवकुमार यादव, निवासी ग्राम पड़रछ टोला देवतरा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके खाते से किसी अज्ञात नंबर पर 25,000 रुपये गलत तरीके से स्थानांतरित हो गए थे।
शिकायत मिलने के बाद थाना कोन की साइबर टीम ने बैंक से पत्राचार सहित आवश्यक कार्रवाई करते हुए गलत स्थानांतरित हुई धनराशि को होल्ड कराया। पुलिस की कार्रवाई के बाद 29 अगस्त 2026 को पूरी 25,000 रुपये की धनराशि आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना कोन के अधिकारी-कर्मचारियों की आभार व्यक्त किया।
बरामद धनराशि : ₹25,000
कारवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा थाना कोन एवं कांस्टेबल रोहित यादव थाना कोन शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी समेत प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्ता... साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र
Download App