सोनभद्र

“बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया के नेतृत्व में सनातन जनभावना समिति की नई कार्यकारिणी गठित”

रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति ने तैयार की रूपरेखा

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

सनातन जनभावना समिति के तत्वावधान में आगामी रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी, संरक्षण मंडल एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समिति ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
समिति में अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया, उपाध्यक्ष रामबली प्रसाद, महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोकुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष डॉ. राजू कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महासचिव कर्मदेव प्रसाद गुप्ता, सचिव परमानंद, उप सचिव अशोक कुमार गुप्ता तथा महामंत्री उपेन्द्र कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष कुमार गुप्ता को सौंपी गई। पात्र संयोजक सोहर लाल गुप्ता, निर्देशक रघुवर दयाल, उप निर्देशक संदीप कुमार गुप्ता, सह-सचिव कुंजबिहारी प्रसाद, लेखा निरीक्षक श्रवण कुमार (पीआरडी) तथा व्यवस्थापक संजय कुमार बनाए गए हैं।

संरक्षक मंडल में अनुभवी लोगों को मिली जिम्मेदारी

संरक्षक मंडल में ब्रह्मदेव प्रसाद (पूर्व प्रधान आरंगपानी), बंधन गौड़ (पूर्व बीडीसी), रामजीत टेकाम (बीडीसी), प्रेमलाल सिंह गौड़, शिव मूरत सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रामनरेश जायसवाल (पूर्व ग्राम प्रधान लीलाशी), जगन्नाथ सिंह (बीडीसी), विजय सिंह गौड़, रामलोचन गुरुजी, दयाशंकर जी, मथुरा प्रसाद जी, राजेश्वर जी, कामेश्वर प्रसाद जी, विश्वनाथ कनौजिया जी, सुरेश प्रसाद जी, लालमन साहब जी, सत्यदेव प्रसाद जी एवं ओमप्रकाश जी सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा अमरनाथ शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, श्रवण कुमार गुड्डू, विंध्याचल जी, हुकुमचंद जी, शंभू भारती, छोटेलाल, हंसू, श्याम किशोर, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, मुकुंदन, कृष्णकांत, सूरजदेव कुमार, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप कुमार, विजय कुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, पंकज कुमार कनौजिया, विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, रामलखन शर्मा, कमलेश शर्मा, सतीश कुमार कनौजिया, रत्नेश कुमार एवं शिव मंगल सिंह समेत कई लोगों को कार्यकारिणी की जिम्मेदारियों में शामिल किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के रामलीला प्रेमियों एवं ग्रामवासियों से भी सहयोग की अपील की गई।
इस दौरान कार्यकारिणी समिति, संरक्षण मंडल, कार्रवाई समिति, चंदा समिति एवं सचिवालय विभाग से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर दी जान सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत “बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया के नेतृत्व में सनातन जनभावना समिति की नई कार्यकारिणी गठित” शिक्षकों ने 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वॉलीबॉल में ओबरा और रेणुकूट ने मारी बाजी जनपदीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाय... पीडीए जन पंचायत में शामिल होंगे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App