सोनभद्र

सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी)समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) ने सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बिंदू यादव को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।उनके मनोनयन पर सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सभागार में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर बिंदू यादव का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। सोनांचल संघर्षवाहिनी के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। महिला अधिवक्ताओं एडवोकेट पुष्पा तिग्गा, एडवोकेट सुशीला वर्मा, चंद्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी और अंजू ने माला पहनाकर बिंदू यादव का स्वागत किया। वहीं डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र एवं बबुनंदर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पुष्प भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिंदू यादव एडवोकेट ने स्वागत और बधाई के लिए सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर दी जान सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत “बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया के नेतृत्व में सनातन जनभावना समिति की नई कार्यकारिणी गठित” शिक्षकों ने 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वॉलीबॉल में ओबरा और रेणुकूट ने मारी बाजी जनपदीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाय... पीडीए जन पंचायत में शामिल होंगे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App