सोनभद्र

अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को ।

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति व विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनभद्र में उच्च शिक्षा के लिए कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने , जाति जनगणना में आदिवासी कोड लागू किए जाने, अन्य राज्यों की तरह ग्रामीण विकास के लिए यूपी में भी पेसा एक्ट लागू किए जाने तथा जल जंगल जमीन और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए जैसे मांगों को लेकर चूर्क तिराहे से कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग गेट तक पैदल मार्च और उपरोक्त विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने के कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इस आशय की जानकारी भाकपा और आदिवासी महासभा के नेता कामरेड आर के शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व सहयोगी जनसंगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से दिनांक 8.अगस्त 2026 को चुर्क तिराहा से कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पैदल मार्च करते हुए स्थानीय जनसमस्याओं के संदर्भ प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने का कार्यक्रम पार्टी और संगठन द्वारा सुनिश्चित किया गया। यह कार्यक्रम नौ अगस्त को रविवार का दिन पड़ने की वजह से शनिवार यानी आठ अगस्त को ही किया जाएगा और उन्होंने इस कार्यक्रम में जनपद के युवाओं, छात्रों किसानों , मजदूरों और आदिवासी समाज के लोगों से अधिक से अधिक जुटान करने की अपील किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App