सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी के टोला संचिराडार में मंगलवार की दोपहर में बारिश के साथ तेज़ गरज चमक हो रहा था। इसी दौरान घर में पर छोटेलाल भारती पुत्र जागीरती भारती उम्र करीब 34 वर्ष के समीप आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजनो ने पी आर बी पुलिस 112 को सूचना दी । सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी तत्परता से युवक को लेकर धनवंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंद नगर लाकर भर्ती कराए। जहा ईलाज के दौरान कुछ देर में दम तोड दिया। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनो में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर शव को शीत गृह में रखवा दिया। बुधवार को अग्रिम विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेजा जाएगा।

वहीं कुछ दूर पर उसकी लड़की रीया पुत्र छोटेलाल उम्र 12 वर्ष को भी मामूली झटका लगा है। जो सुरक्षित बच गई।

इस बाबत एस ओ राजेश कुमार सिंह ने बताया की आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App