सोनभद्र

बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरा में एक नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान बालिका की आयु की जांच में उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई।
रेस्क्यू अभियान में वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर शामिल रहे। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देशानुसार बालिका को रात्रि संरक्षण के लिए बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल 1098, 1076 अथवा 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही लोगों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App