सोनभद्र

पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल्प

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पर्यावरण बैंक के संकल्पित वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत पेट्राही स्थित ग्राम पंचायत भवन परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज लालजी शुक्ल ने पौधारोपण कर अभियान की अगुवाई की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बीडीओ लालजी शुक्ल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम एक पौधे को लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल कर लें, तो वही वृक्ष हमारी तीन पीढ़ियों तक की रक्षा करता है। इसलिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पार्थ राज सिंह, देवानंद पाठक, सुनील तिवारी, मंगरु प्रसाद, गणेश, प्रभाकर सिंह, संगीता विश्वकर्मा, राजाराम दुबे, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, भीम सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App