सोनभद्र

शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ

— हेड गर्ल का चुनाव दीपांजली पाण्डेय और हेड ब्वाय का चुनाव आयुष जायसवाल ने जीत दर्ज़ की

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शिवम् संकल्प इंटर कालेज, बखरिहवा में गत 31 जुलाई 2026 को छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ तथा जिसका घोषणा बृहस्पतिवार को परिणाम की घोषणा तथा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया। छात्र संघ में कुल 10 पदों पर चुनाव हुआ जिसमें प्रमुख छात्रा (हेड गर्ल ) पद के लिए कई उम्मीदवार खड़े थे कुल 438 मत में से 219 मत पाकर दीपांजली पाण्डेय विजई हुई क्रमशः प्रमुख छात्र (हेड ब्वाय )पद में तीन उम्मीदवार में से 459 मत में 292 मत पाकर आयुष जायसवाल ने जीत दर्ज की। वही अनुशासन प्रभारी बालिका वर्ग में पांच उम्मीदवारों में कुल 394 मत में से खुशबू विश्वकर्मा 121 मत पाकर यह ख्याति अपने नाम की। अनुशासन प्रभारी बालक वर्ग में कुल दो उम्मीदवारों में से आलोक 421 में से 257 मत पाकर जीत दर्ज किया क्रमशः स्वच्छता प्रभारी बालिका वर्ग में सात उम्मीदवारों में कुल 437 मत प्राप्त हुए थे जिसमें उजाला विश्वकर्मा 96 मत पाकर जीत दर्ज की साथ ही स्वच्छता प्रभारी बालक वर्ग में सौरभने 301 मत पाकर यह पद अपने नाम किये साथ ही सांस्कृतिक प्रभारी बालिका वर्ग में चार उम्मीदवारों में से कुल 392 मत प्राप्त हुए जिसमें 158 मत प्राप्त करके अंशिका ने जीत दर्ज की एवं सांस्कृतिक प्रभारी बालक वर्ग में चंद्रमणि 473 मत पाकर विजय घोषित हुए, खेल प्रभारी बालिका वर्ग में कुल चार उम्मीदवारों को 490 मत प्राप्त हुए जिसमें 156 मत प्राप्त करके दिव्या ने जीत दर्ज किया वहीं खेल प्रभारी बालक वर्ग में दो उम्मीदवार थे जिसमें कुल 437 मत में से 262 मत पाकर आदित्य ने यह ख्याति अपने नाम की।
इसके बाद विद्यालय परिवार के मुखिया रामप्रकाश पाण्डेय के द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराया गया उनके कार्यों का बोध कराया गया तथा छात्रों को भविष्य के लिए नेतृत्व करने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामना दिया गया ।
शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के विनोद शुक्ला, प्रहलाद राम तिवारी, सुरेंद्र दुबे, उमेश दुबे,रामअवध, अमरेश, अशर्फी,रवि कुमार,रजनी हलदर, दीप्ती, रीना, साधना सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, शोभा सिंह, नीरज शर्मा, अरविन्द, उमाशंकर,विकास पाल, श्वेता, सुषमा, संगीता, प्रिया, लक्ष्मी राव, तेजबली चौबे, रविन्द्र कुमार,अवधेश जायसवाल समेत समस्त अध्यापक/अध्यापिकायें एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
*तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान
Download App