सोनभद्र

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलो कि आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसपे सवार तीन लोग घायल हो गए वही दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। पी आर बी 112 और राहगीरो के सहयोग से घायलों को एन टी पी सी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रामनरेश 32 पुत्र पेबारू,तहसीलदार उर्फ गुड्डु 28 पुत्र शिवमंगल निवासी गण डोडहर को रेफर कर दिया गया वही अरुण पुत्र सियाराम का इलाज कर छोड़ दिया गया।दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों के परिजनों को खबर दिया गया तो सुनकर चीख पुकार मच गया। बताया जा रहा हैं कि बरसात हो रहा था दोनों तेज रप्तार में जा रहे थे

अचानक अनियंत्रित होकर जबरदस्त भिड़ंत हो गई।प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो गंभीर है जिन्हें रेफर कर दिया गया है अभी किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है मिलने पर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App