सोनभद्र

बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया कुर्क।

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया कुर्क।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों की कुर्की हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त से संबंधित ₹8.50 लाख मूल्य के ट्रक वाहन को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया।

थाना बभनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त वर्तमान में संबंधित मुकदमे में जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र में निरुद्ध है।

जिलाधिकारी महोदय के आदेश दिनांक 28.07.2026 के अनुपालन में अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना बीजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05.08.2026 को अभियुक्त से संबंधित 01 अदद ट्रक वाहन संख्या UP64T5150, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,50,000/- (आठ लाख पचास हजार रुपये) है, को नियमानुसार जब्त/कुर्क किया गया। जब्त/कुर्क वाहन को आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

आरोपी का विवरण
मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ।

कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण
वाहन संख्या UP64T5150 (ट्रक)
अनुमानित कीमत – ₹8,50,000/-

कुर्की कारवाई में सम्मिलित पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।(विवेचक)
2. उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भानु प्रताप यादव, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App