रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से हो रही है परेशानी
रेणुकूट/सोनभद्र (राम कुमार गुप्ता)
रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने पिपरी एस डी एम को ज्ञापन दे कर
अवगत कराया।
कि रेणुकूट लगभग 10-12 हजार की संख्या में निवास करने वाले हम व्यापारीगण रेनुकूट के बाजार में निवास करते हैं और अपना-अपना व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं हम व्यापारियों के समक्ष गम्भीर समस्या यह है कि हम लोगों का जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाया जा रहा है, जिसके कारण हम लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। रेनुकूट बाजार का ज्यादातर भाग नगर पंचायत रेनुकूट में शामिल नहीं किया गया है, जिसके कारण नगर पंचायत रेनुकूट से मिलने वाली सुविधाओं से हम लोग वंचित रह जा रहे हैं। स्थानीय हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि० के द्वारा रेनुकूट बाजार को औद्योगिक नगर में शामिल कर लिया गया है परन्तु औद्योगिक नगर क्षेत्र में बसने वाले लोगों को कोई भी सुविधायें हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि० के द्वारा नहीं दी जा रही हैं। हम व्यापारीगण जाये तो कहाँ जायें? हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि० के स्थापनाकाल से ही हम व्यापारीगण यहाँ सपरिवार बसे हुये हैं तथा व्यवसाय कर आम आवाम को सेवायें प्रदान कर रहे हैं। सरकार द्वारा सरल प्रक्रिया से जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर व्यापारीगणों को निर्गत किया जाता तो हम लोगों की परेशानी दूर हो जाती।
अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने तथा उचित मार्गदर्शन करने की कृपा प्रदान करें और हम लोगों को भी आत्म निर्भर भारत का हिस्सा बनायें। हम व्यापारीगण श्रीमान् जी का सदैव अभारी रहेंगे।


