सोनभद्र

बीजपुर थाने में आगामी त्योहार नवरात्रि व ईद के मद्देनजर शांति वैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)आगामी चैत्र रामनवमी और ईद पर्व के मद्देनजर रविवार सुबह स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए विचार-विमर्श करना और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा का आश्वासन दिया।

श्री श्री 108 महंत मदन गोपाल दास महाराज ने बताया कि चैत्र रामनवमी के अवसर पर बुधवार, 18 मार्च को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अगले दिन, 19 मार्च को शाम 4 बजे से 7 बजे तक हिमाचल के महंत 1008 राम मोहनदास रामायणी द्वारा कथा श्रवण का आयोजन होगा। शोभायात्रा के लिए 1100 कलशों की व्यवस्था की गई है, जो बेड़ियां हनुमान मंदिर से इंटेक बेल रिहंद वल्लभ पंत सागर तक जल भरने के लिए जाएंगे।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार, 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बीजपुर स्वागत द्वार से बखरिहवा मोड़ तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने आश्वस्त किया कि इन सभी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
इस अवसर पर रामभजन सिंह, ग्राम प्रधान खमरिया इजाजत शेख, बद्री नाथ रजमिलान, अभिमन्यु, मुख्तार शेख, नाइस मास्टर, भोला पंडित, सुरेंद्र अग्रहरी, मनीष यादव, सुनील तिवारी, ताड़क नाथ दुबे, हाजी खलील और उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने अवैध बीयर के साथ वाहन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां
Download App