सोनभद्र

ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट में अनपरा परियोजना व एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली फाइनल में पहुची

अनपरा/सोनभद्र 38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस के अवसर पर ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अनपरा परियोजना ने निगाही को 8 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली । अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 138 रन बनाए जिसमें विश्वजीत ने 49, कप्तान सोनू पनिका ने 25 रन बनाए, निगाही के तरफ से चंद्र प्रताप ने 4 विकेट, सीनू ने 2 विकेट लिए । जवाब में निगाही ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 130 रन ही बना पाई, जिसमें अनमोल ने 47 रन बनाए, अनपरा के तरफ से उमेश ने 3, अरबाज, विश्वजीत ने 2-2 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच विश्वजीत सिंह को अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय व अशोक सम्राट द्वारा दिया गया । दूसरे सेमीफाइनल में एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने आरसीसी रेनुसागर को 23 रनों हराकर फाइनल में जगह बना ली । एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 156 रन बनाए जिसमें राहुल गुप्ता ने 40,अनुप ने 24 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से कप्तान अनिल तिवारी ने 2, जितेंद्र ठाकुर ने 2 विकेट लिए । जवाब में आरसीसी रेनुसागर की टीम 19.2 ओवरों में 133 रनों पर सिमट गयी जिसमें सनी ने 39 रन बनाए जवाब में पंकज कुशवाहा ने 4 विकेट, विनोद ने 2 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच पंकज कुशवाहा को दिया गया । फाइनल मुकाबला सोमवार को अनपरा परियोजना एवं एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली के मध्य खेला जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App