सोनभद्र

कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )शनिवार को बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट स्कूल दुद्धी का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर राम बीईओ व कमल कानू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने कहा कि प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती। आज इस परिसर के परिषदीय स्कूल के विद्यार्थी अपने प्रतिभा से जीवन के हर क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि कमल कानू ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी ये बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। जिसे देख कर मन गर्व से भर जाता है।

इस बीच कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि राम विशाल चौरसिया बीडीओ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अब किसी भी कॉन्वेंट स्कूल से कमतर सुविधाएं नहीं हैं। ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, टैबलेट आदि से बच्चे डिजिटल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम शंकर राम ने सबका आभार व्यक्त करते हुए एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया और कहा कि ब्लॉक दुद्धी के अभिभावकों से अपील है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाए। बच्चों को पास के परिषदीय स्कूलों में अवश्य प्रतिदिन भेजें। शिक्षा ही विकास का आधार है। इस बीच बच्चियों द्वारा प्रस्तुत नशा मुक्ति, बालिका भ्रूण हत्या की थीम पर बने लघुनाटिका ने उपस्थित जनसमुदाय की आंखें नम कर दीं। सभी ने मुक्त कंठ से कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पूरे वर्ष की शैक्षिक गतिविधियों में कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम स्थान पर चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र चौबे और अमिता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शैलेश मोहन, एआरपी श्यामसुंदर, उज्ज्वल मौर्य, योगेन्द्र यादव, रामसूरत शिक्षक भोलानाथ, लोकपति वर्मा, राकेश शर्मा, शशिकांत, अविनाश गुप्ता, बिहारी लाल, तत्सत तिवारी, विवेक शांडिल्य, निरंजन, ओमप्रकाश, राजेश झा, लल्लूराम, विवेक तिवारी, मो आजम, पीयूष, प्रधानाध्यापिका माधुरी पाण्डेय, रेनू कन्नौजिया, विभा चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App