सोनभद्र

म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना परिसर में शनिवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राम दरस राम ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के लोगों की उपस्थिति में ईद और नवरात्रि पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में थानाध्यक्ष ने दोनों समुदायों के लोगों से उनके कार्यक्रमों, जुलूसों और धार्मिक आयोजनों के संबंध में जानकारी ली तथा यह भी पूछा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या या विवाद तो नहीं होता है। इस पर म्योरपुर और किरवानी के सदर सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ एक-दूसरे के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और किसी प्रकार का टकराव नहीं होता।
थानाध्यक्ष राम दरस राम ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं, इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।
बैठक में म्योरपुर प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, अशोक दुबे, सुनील अग्रहरि,पूर्व प्रधान शिवप्रसाद, आशिक अली, अयूब उर्फ , नजीर हुसैन, सुरेन्द्र चंद्रवंशी,आशीष अग्रहरि, अनवर अली सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App