सोनभद्र

श्री सूर्य मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न

कोन / सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को ग्राम झरिया, ग्राम पंचायत मोहिद्दीनपुर में चेरईन दाई डिहवार बाबा के समीप श्री सूर्य मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीमती रूबी मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी सनातन परिवार के सदस्य हैं और प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए सहयोग करे। आपसी सहयोग से ही हमारी धार्मिक विरासत सुरक्षित रह सकती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
मुख्य अतिथि: कोन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीमती रूबी मिश्रा,
विशिष्ट अतिथि: सुशील चतुर्वेदी जी,
कोन मंडल अध्यक्ष: रामलाल जी,
कोन मंडल महामंत्री: मनोज कुमार तिवारी जी,
कार्यक्रम अध्यक्ष: शिवप्रसाद जी,
संचालक: कमलेश पाण्डे जी,
कार्यक्रम संयोजक: दीपक कुमार जी,
कोन प्रखंड संयोजक (वि.हि.प.): हृदय निवास पांडेय,
प्रधान पुजारी: सम्पूर्णानंद जी,
ग्राम प्रधान: आरती गुप्ता।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App