सोनभद्र

बिजली बिल राहत योजना के दो दिन शेष

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बिजली बिल राहत योजना के तीसरे चरण का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं के पास केवल दो दिन शेष हैं। 28 फरवरी तक पंजीकरण और बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं को इस चरण के तहत पूरी छूट मिलेगी।

बभनी उपकेंद्र के अवर अभियंता महेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत उपभोक्ता 28 फरवरी तक ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

महेश कुमार ने बभनी और म्योरपुर क्षेत्र के सभी कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर बिजली बिल में भारी छूट का लाभ उठाएं। इस योजना में विद्युत बिल और बिजली चोरी से संबंधित सभी मामलों में राजस्व निर्धारण में छूट का प्रावधान है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ी हुई समय सीमा में भी प्रथम चरण की सभी शर्तें और छूट पूर्ववत लागू रहेंगी। उपभोक्ता अपनी बिजली बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ओटीएस करवाकर अधिक से अधिक बिल माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

अवर अभियंता ने सभी बिजली कर्मियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र के उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें योजना में पंजीकरण करवाने में सहयोग करें, ताकि सरकार की मंशा पूरी हो सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवा लिया है, वे अपना बकाया तुरंत जमा कर दें, अन्यथा उन्हें राहत योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बकाया बिल बभनी मोड़ स्थित कीर्ति ऑनलाइन सेंटर पर जमा किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App