सोनभद्र

वर्षों से नाली की सफाई नहीं हो रही है, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

कोन /सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली लगभग 300 मीटर लंबी नाली की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। इससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता बनाए रखना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कागजों तक ही सिमट कर रह गया। नाली का पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App