सोनभद्र

बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित ऋण का सही उपयोग कर किसान हो सकते है खुशहाल


म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान में गुरुवार को नाबार्ड की मदद से संचालित सागोबांध जल छाजन समिति के अंतर्गत बैंकिंग प्लान विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को बैंकिंग योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा वित्तीय समावेशन संबंधी जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपनी कृषि एवं आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ कर सकें।
बैठक में म्योरपुर के एडीओ ( ए जी) राणा बीर सिंह तथा आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक सुमन कुमार मंडल ने किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न ऋण योजनाओं, स्वयं सहायता समूह वित्तपोषण एवं सरकारी अनुदान योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विमल भाई मुलायम सिंह, रमेश भाई, बेचन भाई, मीणा एवं प्रेम कुमारी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं से संबंधित अपने प्रश्न रखे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया।
अंत में किसानों को बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा योजनाओं से सक्रिय रूप से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App