सोनभद्र

लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में घुटने के लिगामेंट का सफल आपरेशन

सोनभद्र(विकास द्विवेदी)

सोनभद्र जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में मंगलवार को घुटने के एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद मरीज एवं परिजनों में खुशी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जनपद अंतर्गत धनवार, बलरामपुर निवासी 33 वर्षीय कपिलदेव धुर्वे छह माह पूर्व बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनके बाएं घुटने का एसीएल (लिगामेंट) क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी।अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं उनकी टीम ने दूरबीन (आर्थोस्कोपी) विधि से एसीएल रिपेयर एवं मेनिस्कस रिपेयर की सर्जरी सफलतापूर्वक की। चिकित्सक ने बताया कि एसीएल घुटने को स्थिर रखने वाला प्रमुख लिगामेंट होता है, जिसके क्षतिग्रस्त होने पर घुटना अस्थिर हो जाता है। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के कारण पूरा उपचार निःशुल्क किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत सामान्य है और वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। मरीज व परिजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सक टीम का आभार जताया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से अब जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी भी स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App