सोनभद्र

छूही मिट्टी के लिए खोदी गई मौत की सुरंगें जमींदोज, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

15 से 20 फिट सुरंग देख वन कर्मीयो के छुटे पसीने

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला अंतर्गत ललमटा जंगल में छूही मिट्टी निकालने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मानव-निर्मित सुरंगों को वन विभाग ने बुधवार को जेसीबी मशीन से जमींदोज करा दिया। यह कार्रवाई हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन के निर्देश पर की गई।
वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो 15 से 20 फीट गहरी और खतरनाक सुरंगें देखकर कर्मियों के भी पसीने छूट गए। बताया गया कि इन सुरंगों के जरिए लंबे समय से छूही मिट्टी निकाली जा रही थी। कार्रवाई के दौरान भी कुछ ग्रामीण सुरंगों से मिट्टी निकालते पाए गए, जिन्हें तत्काल बाहर निकाला गया।
रेंजर जबर सिंह के निर्देश पर वनकर्मी गोविंद शाह, विद्या पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से सभी सुरंगों को पूरी तरह बंद कराया। साथ ही ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की सुरंग खोदकर मिट्टी निकालने पर वन अधिनियम के तहत कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सोमवार को पास के किरवानी जंगल में छूही मिट्टी निकालने के दौरान सुरंग धंसने से तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।
घटना के बाद बद्री नाथ सिंह और अभिषेक वर्मा ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से खोदी गई सभी सुरंगों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए थे।
प्रशासन के आदेश के अनुपालन में वन विभाग हरकत में आया और बुधवार को म्योरपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई करते हुए सभी खतरनाक सुरंगों को जमींदोज कराया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App