सोनभद्र

लेखपाल संघ ने एसडीएम व तहसीलदार का किया सम्मान

दुद्धी-(मदनमोहन तिवारी) लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगाने वाले लेखपाल संघ के अध्यक्ष की कमान संभालने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बुधवार को अपने संघ की ओर से पदाधिकारियों के साथ एसडीएम निखिल यादव व तहसीलदार अंजनी गुप्ता का सम्मान गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

अधिकारी द्वय ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन की गरिमा को बनाये रखते हुए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति खरा उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन एकता की वो कड़ी है, जो अन्याय के खिलाफ आपके हितों की रखा करता है। इसके साथ ही संगठन की दूसरी परिभाषा आपको आपके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति ईमानदार बने रहने की प्रेरणा देता है। सेवा को जुनून मानकर कार्य करने वालों का हमेशा सम्मान होता है।इस सम्मान को बनाये रखना ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी होगी। इस मौके पर लेखपाल संतोष यादव, कुंदन कनौजिया, लालबाबू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App