सोनभद्र

सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली

(राकेश अग्रहरि/नीरज)
ओबरा-भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इकाई ओबरा द्वारा रविवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।बाइक रैली को केऔसुब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा के इकाई प्रभारी सतीश कुमार सिंह कमांडेंट के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर इकाई प्रभारी के नेतृत्व में सीआईएसएफ के अधिकारीगण एवं बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बाइक रैली केऔसुब कैंप ओबरा से प्रारंभ होकर संपूर्ण ओबरा नगर होते हुए वापस केऔसुब कैंप ओबरा पर समाप्त हुई। रैली में शामिल सीआईएसएफ कर्मियों ने अपने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर तथा देशभक्ति के नारों के माध्यम से आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूक किया।कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने कहा कि “तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और जिम्मेदारी से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।”सीआईएसएफ इकाई ओबरा द्वारा आयोजित इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना तथा नागरिकों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं बल सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। रैली का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह... मन चंगा तो कठौती में गंगा की परिकल्पना समाज हित के लिए सार्थक है - भूपेश चौबे डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभडीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल गेम्स... खराब सड़क को लेकर ग्रामीणो का हल्ला बोल भरा हुंकार प्रदर्शन कर कहा रोड नही तो वोट नही
Download App