सोनभद्र

कोतवाली पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

कुंभ मेले के को लेकर चल रहे चेकिंग के दौरान पकड़ी चोरी की मोटरसाइकिल

दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के आदेश निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व व क्षेत्राधिकार दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में प्रयागराज कुंभ में चल रहे स्नान पर्व के दृष्टिगत लौवा पहाड़ी शिव मंदिर ग्राम रजखड़ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच/चेकिंग शुक्रवार को चल रही थी। इस दौरान कोतवाली पुलिस की जांच टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि डुमरिया की तरफ से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ एक लड़का दिखाई दिया। जिसे रोक कर चेक किया गया तो मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट नहीं लगा था। वाहन चालक से गाड़ी से संबंधित कागज मांगने पर कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर आनाकानी किया जाने लगा। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक भारती पुत्र दिलीप भारती निवासी दुमहान भट्टी मोड थाना दुद्धी सोनभद्र बताया। उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में बताया कि तीन माह पहले मैंने तथा मेरी बुआ का लड़का आनंद भारती पुत्र महेंद्र भारती निवासी झारोकला थाना दुद्धी सोनभद्र ने मिलकर रेणुकूट गुरुद्वारा के सामने से रात में मोटरसाइकिल पल्सर चुराए हैं। इसके संबंध में शुक्रवार को सघन चेकिंग के दौरान उच्च व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल पल्सर के बरामदगी पर धारा 34(1)e, बीएनएसएस व 317 (2) बीएनएस थाना दुद्धी सोनभद्र में अभिषेक भारती व आनंद भारती के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभिषेक भारती को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक मिट्ठू प्रसाद, हेड कांस्टेबल शिवकुमार, विजय प्रकाश व कांस्टेबल उमेश यादव शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App