सोनभद्र

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए यमराज और चित्रगुप्त ने दिया जोर

— एनटीपीसी की सराहनीय पहल

—यमराज और चित्रगुप्त के भेषभूषा में सड़क पर दिखे अधिकारी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रबंधन की सराहनीय पहल का असर शुरू हो गया है।शुक्रवार सुबह प्रबन्धन के अधिकारी प्रशासनिक भवन के सामने वाली सड़क पर कोई यमराज तो कोई चित्रगुप्त के भेषभूसा में सड़क पर खड़े होकर बाइक चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने की नशीहत देकर आकर्षण का केंद्र बन गए।बताते चले कि जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह ने अपने सख्त निर्देश में चार दिन पूर्व बगैर हेलमेट और सीटबेल्ट पेट्रोल पम्प संचालकों से वाहनों में पेट्रोल देने पर रोक लगाने का आदेश देकर आयेदिन हो रही सड़क दुर्घटना पर सराहनीय कदम उठाया जिसकी जनहित में चारो तरफ प्रसंशा हो रही है।अब सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिए एनटीपीसी रिहन्द प्रबन्धन के अधिकारीयों की यह पहल काफी सराहा जा रहा है।बताया गया कि बगैर हेलमेट और सीटबेल्ट परियोजना आवासीय परिसर में वाहन चलाने पर रोक लगा दिया गया है यही कारण है कि पहले दिन से ही लोगबाग हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करना शुरू कर दिया है।इस दौरान यमराज की भूमिका में संदीप जायसवाल,चित्रगुप्त के भेष में सुजीत सिंह पटेल,स्लोगन की तख्तीयां लिए पी सुनील अपर महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल,महेंद्र सिंह पाल,कुलदीप चौधरी,एसएन पाठक सहित अनेक निजी सुरक्षा गार्ड शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App