सोनभद्र

दलित महिला के साथ दुष्कर्म केश दर्ज आरोपी गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की दलित महिला ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर मारपीट कर जबर्दस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाकर इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बीते शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की महिला सेवकामोड बैंक से रुपया निकालकर पैदल अपने घर जा रही थी इसी बीच रास्ते में उसके पड़ोसी गांव का युवक बाइक रोककर घर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया रास्ते मे सुनसान जगह बाइक सहित महिला को एक अरहर के खेत मे ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा महिला के विरोध पर वह चाकू दिखाकर मारपीट गाली गलौज कर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर खम्हरिया गांव निवासी आरोपी मुमताज़ अहमद पुत्र इस्माइल के खिलाफ 4/25 64 (1) 115 (2) 351 (3) 352 बीएनएस 3(2) 5,3(1) एससीएसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी कि इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर भागने की फिराक में खड़े आरोपी को शुक्रवार शाम बैढन बीजपुर बार्डर के पास से पकड़ कर शनिवार को चालान कर दिया गया।मामले की सूचना पर शुक्रवार को सीओ दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया।बताया गया कि महिला का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App