सोनभद्र

ब्रेजा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विंढमगंज सोनभद्र (राम आशीष यादव )

विंढमगंज क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में गुरुवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो, मृतक संदीप कुमार जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बंसराजकुँवर क्षेत्र के निवासी हैं अपनी ससुराल ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद हैं दुद्धी की ओर से विंढमगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम जोरुखाड़ के समीप उनकी बाइक संख्या UP64BD 0784 और ब्रेजा कार संख्या UP64AC 1616 से टक्कर हो गई। टक्कर से संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।
इस दुखद घटना से ससुराल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है!

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App