सोनभद्र

विंडमगंज मे युवक का मिला शव ग्रामीणो ने जताया हत्या का आशंका

सोनभद्र (राम आशीष यादव) युवक का मिला शव ग्रामीणो ने जताया हत्या का आशंका। विंडमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी मे युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनिकांत पुत्र अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणो ने सड़क किनारे झाड़ियों मे युवक का शव पड़ा देखा। नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव रजनिकांत का है। सूचना तत्काल विंडमगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जाच शुरू कर दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से तथा गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
बताया जाता है कि रजनिकांत ने पालिटेक्निक की पढ़ाई की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पिता अश्विनी कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App