सोनभद्र

बभनी रेंज ऑफिस के पास ट्रक ने कुचला, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत,सड़क पार करते समक्ष हुआ हादसा

बभनी, सोनभद्र(अजीत पांडेय)थाना क्षेत्र के बभनी रेंज ऑफिस के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया।

मृतक राम राज कुशवाहा (55) पुत्र मगरु, निवासी डगडउआ टोला के रहने वाले थे।बभनी रेंज आफिस के पास सड़क हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि राम राज कुशवाहा बभनी रेंज ऑफिस के पास से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।और रामराज पिछले चक्के की चपेट में आ गया । प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रामराज का सर ट्रक के पिछले चक्के के चपेट में आ गया।और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी,
सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उपनिरिक्षक माखन लाल ने बताया ट्रक व ट्रक चालक पकड़ लिया गया है।

दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक के दो पुत्र हैं सुचना पर मृतक का छोटा पुत्र राहुल मौके पर पहुंच गया और घटना देख बेसुध हो गया।प्र प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App