सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवती ने कच्चे घर के बडेर मे दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मारकुंडी,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में गुरुवार रात एक 30 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, युवती काफी देर तक घर के अंदर से बाहर नहीं निकली। दरवाजा बंद होने पर जब परिजनों ने उसे तोड़कर देखा, तो युवती कच्चे घर के बडेर से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली।

इसकी सूचना तत्काल पीआरबी 112 को दी गई। सूचना मिलने पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतका की पहचान रानी ( उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी श्यामसुंदर वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति श्यामसुंदर वर्मा वर्तमान में पुणे में मजदूरी करने गया हुआ है।फिलहाल, युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।। मृतका के दो पुत्र बताए गये युवती ने किस बात को लेकर आत्म हत्या किया यह स्पष्ट नहीं हो सका इसको लेकर चर्चा गांव मे चर्चा बना हुआ है। वही पुलिस ने मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App