सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने पौधरोपण लगाकर दिया संरक्षण संदेश

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा जगह जगह छायादार फलदार वृक्ष लगाकर लोगों में जनजागरूकता देने का संकल्प लिया और लोगों से अपील किया कि वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल कर प्रकृति को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है वृक्षों के सुरक्षा , संरक्षण से ही हमारी प्रकृति की रक्षा होगी ।बढ़ते हुए प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा डुभा वन विश्राम गृह के परिसर में 40 फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया गया इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों की एकजुटता दिखी।वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने कहा कि आज के इस बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पेड़ पौधे सिर्फ हमारे आस पास की सुंदरता नहीं बढ़ाते बल्कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य देने के लिए हम सभी की पहली और अंतिम प्राथमिकता पेड़ पौधे लगाना है और सिर्फ लगाना ही नहीं बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करना भी जरूरी है ।वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर बभनी रेंज में कुल 16000 पौधों का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें घघरी वन विट में आज कुल 1600 पौधों का पौधरोपण किया गया और डूभा वन विश्राम गृह में 40 फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया गया ।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ हरा भरा रखने और सुरक्षा संरक्षण देने के लिए संकल्प लिया गया।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे,डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता ,शशांक सिंह बन दरोगा ,राम गोपाल दुबे वन दरोगा ,अखिलेश यादव वन दरोगा ,ऋषिकेश विश्वकर्मा वन रक्षक ,ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर* दो अंतरजनपदीय चोरों का राजेश सिंह ने किया एनकाउंटर ग्राहक सेवा केंद्र से 4.80 लाख चोरी मे था फरार वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से की वार्... नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया, रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय में भेजा भगवान जगन्नाथजी का बहुदा यात्रा भक्तिमय वातावरण में संपन्न बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने स्मार्ट क्लास में पढ़ाया गणित, बच्चों से किया संवाद
Download App