सोनभद्र

*रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी*

गुरमा-सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) । राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत रेडिया के पंचायत भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा वृद्ध,विकलांग तथा विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परोपकार सेवा समर्पण समिति के संस्थापक राजकुमार यादव की भूमिका सराहनीय रही ।उनके द्वारा यह परोपकार का कार्य गांव-गांव चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान अर्चना गोड़ व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया तथा लंच पैकेट प्रदान किया गया,वहीं लायंस क्लब रेणुकूट द्वारा भी बच्चों व असहाय महिलाओं की मदद की गयी।मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गोड़ मौजूद रहे तथा उन्हें की देखरेख में यह साड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला तथा असहाय व निराश्रित महिलाओं की इस सेवा की सराहना उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा अध्यक्ष सपा परमेश्वर यादव, जिला सचिव लालब्रत यादव समेत परोपकार सेवा समिति के रविंद्र सिंह, गोपीचंद मौर्य,हेमंत लोड़ा,सुधीर अग्रवाल,कल्पना शुक्ला, रामनारायण यादव, नीलमणि श्रीवास्तव,कीर्ति सिंह, महेंद्र नाथ आर्य,माधुरी सिंह सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App