सोनभद्र

कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला कोडार में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार अर्जुन साहू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक सवार रमेश कुमार को मामूली चोटें आईं। घायल अर्जुन साहू ने अपने भतीजे रमेश कुमार पर जमीनी विवाद के चलते जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

घटना कोडार रोड पर हुई जब अर्जुन साहू अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे और रमेश कुमार कहीं से आ रहे थे। टक्कर के बाद अर्जुन साहू के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

चोटिल अर्जुन साहू ने बताया कि उनके भतीजे रमेश साहू ने उन्हें जमीनी विवाद को लेकर ‘देख लेने’ की धमकी दी थी। अर्जुन साहू का आरोप है कि इसी वजह से रमेश ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गए।

इस मामले में प्रभारी उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय ने जानकारी दी कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App