सोनभद्र

बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर

बीजपुर (सोनभद्र) रेणुकूट मुख्य मार्ग पर रायकालोनी मोड़ के समीप एक बाइक और बस की टक्कर में 19 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

यह घटना सुबह उस समय हुई जब अभिषेक कुमार (19), पुत्र राजेश, निवासी डोडहर, रिहंद परियोजना से काम कर लौट रहा था। रायकालोनी मोड़ के पास लेते समय उसकी बाइक श्रमिकों को ले जा रही श्रीराम बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया गया।

धनवंतरी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन युवक को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए।

इस संबंध में प्रभारी उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपनी अभिरक्षा में खड़ा करा लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App