सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष

जगदीश तिवारी, अजीत सिंह व अनिल जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
ओबरा(राकेश अग्रहरी/नीरज)-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) सोनभद्र की तहसील ओबरा इकाई की एक अति महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक रविवार को स्थानीय ‘किड्स केयर स्कूल’ ओबरा में संपन्न हुई। बैठक में ओबरा तहसील कार्यकारिणी के मनोनयन और संगठन विस्तार को लेकर उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक का सफल और कुशल संचालन सत्यपाल सिंह तनेजा एवं जगदीश तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन शुक्ला ने तहसील ओबरा अध्यक्ष पद हेतु पत्रकार अमरदीप के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की और अमरदीप को ओबरा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित मनोनयन किए गए। उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, अजीत सिंह (ओबरा) एवं अनिल जायसवाल। महामंत्री राजवंश चौबे, अभिषेक पांडेय एवं अरविंद गुप्ता,मंत्री संतोष साहनी, सौरभ सिंह एवं प्रेम राय,कोषाध्यक्ष रामप्यारे सिंह,संगठन मंत्री शिव प्रकाश शुक्ला,कार्यकारिणी गठन के उपरांत बैठक में ग्रामीण और क्षेत्रीय पत्रकारों को आ रही समस्याओं तथा उनके हितों के संरक्षण पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे ओबरा तहसील क्षेत्र के पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य पत्रकार एवं संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से पत्रकार नीरज पाठक,अवधेश गुप्ता सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।



