सोनभद्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी/नीरज)-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार और जनपद सोनभद्र में शोक की लहर दौड़ गई।जयप्रकाश चतुर्वेदी का जीवन संगठन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। मूल रूप से आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र से जुड़े जयप्रकाश जी उच्च शिक्षा के लिए रायबरेली गए, जहां उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हुआ। बाद में उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने लखनऊ और गोरखपुर में विभाग प्रचारक के रूप में दायित्व निभाया। इसके पश्चात विद्या भारती में प्रदेश संगठन मंत्री रहे। संघ के निर्देश पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में संगठन मंत्री के रूप में ब्रज क्षेत्र, काशी क्षेत्र और अवध क्षेत्र में लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। वर्ष 2004 में उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य नामित किया गया, जहां उन्होंने वर्ष 2010 तक सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर रॉबटर््सगंज विधानसभा क्षेत्र (401) से चुनाव भी लड़ा। उनके निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, रामलखन सिंह, पूर्व विधायक तीरथराज, संत किनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह, विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री मंजू गिरी, मनोज सोनकर, आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, विनय श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, रीतु अग्रहरी, रामबली मौर्य, मनीष पटेल, सुरेंद्र मौर्य, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर* दो अंतरजनपदीय चोरों का राजेश सिंह ने किया एनकाउंटर ग्राहक सेवा केंद्र से 4.80 लाख चोरी मे था फरार
Download App