सोनभद्र

म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक

पुलिस जनता की सेवक, समस्या लेकर कभी भी थाने आएं: थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

नवागत थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र के गांवों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे, जगतनारायण विश्वकर्मा, राजीव मिश्रा, सत्यपाल सिंह सहित अन्य पत्रकारों ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति से थानाध्यक्ष को अवगत कराया।
पत्रकारों ने बताया कि बरसात के दिनों में थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के मामले अधिक सामने आते हैं, जबकि गर्मी के मौसम में महुआ बीनने को लेकर विवाद की घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसे मामलों का पुलिस द्वारा समय-समय पर हस्तक्षेप कर समाधान कराया जाता है। क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले लोगों के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों ने बताया कि थाना क्षेत्र में फिलहाल ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो अराजक गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त हो। ग्रामीणों की जागरूकता के कारण अराजक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का अवसर नहीं मिलता।
पत्रकारों की बात सुनने के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की सेवक है और थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनसे कभी भी मिल सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग नशीले पदार्थों के कारोबार में पहले से संलिप्त हैं, वे तत्काल अपना धंधा बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में अशोक दुबे, जगतनारायण विश्वकर्मा, राजीव मिश्रा, रविशंकर अग्रहरी, सत्यपाल सिंह, शारदा प्रसाद, पंकज सिंह, संदीप अग्रहरी, बाबूलाल शर्मा, अजीत चन्द्रवंशी, विकास सिंह, प्रशांत दुबे सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे
Download App