सोनभद्र

कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव

बभनी /सोनभद्र(अजित पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन रविवार को चपकी गांव में कुएं में नहाने गई किशोरी का उतराया हुआ शव मिला ।बभनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चपकी गांव निवासी रमाशंकर गुप्ता की 15 वर्षीय किशोरी आँचल घर के पास स्थित कुएं पर दोपहर में नहाने गई जब काफी देर हुआ तो परिजन खोजबीन करने लगे और घर से 40 मीटर स्थित दूर कुएं में जाकर देखा तो कुएं के पास शैंपू और कपड़े मिले ।परिजनों को शंका हुआ और लोहे का झाड़ लगाकर जब तलाश किए तो कुएं में आंचल का शव मिला ।लोगों ने बताया कि कुएं में गिरने के बाद शव नीचे काफी देर तक बैठ गया था काफी प्रयास करने के बाद शव बरामद हुआ ।मृतिका आंचल राजकीय इंटर कॉलेज चपकी की नौवीं की छात्रा थी ।परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे
Download App